5 अंजान घटनाएं जब इंसान चांद पर पहुंचा
THE CANVAS Magazine presented by ATR Institute 1969 में 20 जुलाई को NASA के अपोलो 11 मिशन में इंसान पहली बार चांद पर उतरा था। इस मिशन से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता। आज हम ऐसी ही 5 घटनाओं के बारे मेें जानने वाले हैं। 5.जगह तय करने में NASA कि गलती अपोलो 11 चांद की सतह पर अपने तय जगह पर नहीं उतरा था। जब अंतरिक्ष यात्री चाँद के करीब पहुँचे, तो लैडिंग स्थल पर कार के आकार की चट्टानें थीं। इसे तय लैंडिंग साईट से 4 मील (6 किलोमीटर) दूर उतारना पड़ा। नील आर्मस्ट्रांग बताते हैं, "मुझे इसे खुद एक हेलीकाप्टर की तरह चांद के उपर से उड़ाना पड़ा, और फ्युल खतम होने से पहले इसे बिना किसी चट्टान वाले क्षेत्र में ले जाना पड़ा" । 4.चांद की गंध अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चंद्रमा की गंध कुछ अलग थी नील आर्मस्ट्रांग कहते हैं कि यह राख की गंध की तरह था। बज़ एल्ड्रिन का कहना है कि यह जले हुए पटाखे के धुएँ की तरह था अब आप सोच रहे होंगे कि स्पेस सूट पहने हुए उन्होंने चांद ...